Share

हैलो बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रविवार सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ का 37वां संस्करण प्रसारित किया गया। बीकानेर में जूनागढ़ के सामने सूरसागर के समीप नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका के सान्निध्य में ‘मन की बात’ को पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों सहित अनेक गणमान्यजनों ने सुना।

न्यास अध्यक्ष रांका ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने छठ पर्व, गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के बारे में जानकारी दी वहीं बॉर्डर में जवानों के साथ दीपावली मनाने की प्रसन्नता का भी इजहार किया। मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारत की भूमिका सिर्फ पीस कीपिंग ऑपरेशन तक ही सीमित नहीं है बल्कि भारत 85 देशों के साथ मिलकर शांति का काम कर रहा है। हमारे देश को जवानों के दूर-दराज के इलाकों में जाकर काम करना पड़ता है। उन्हें वहां की स्थितियों में ढलना होता है।

प्रधानमत्री ने बाल दिवस की शुभकामनाएं दी तथा 31 अक्टूबर को वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि वल्लभभाई पटेल ने देश को एक सूत्र में बांधने में बड़ी भूमिका निभाई है। देश को एक करने का काम सिर्फ वही कर सकते थे। उन्होंने कहा था कि जाति और पंथ का कोई भेद हमें रोक ना सके। सभी भारत के बेटे और बेटियां हैं। उनका ये कथन हमारे न्यू इंडिया का विजन है। यही कारण है उनका जन्मदिन राष्ट्रीय एकता के रूप में किया जाता है। उनकी जन्मदिवस 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा।

नगर विकास न्यास अध्यक्ष रांका ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्रपुर के लोगों द्वारा स्वच्छता अभियान में किए गए कार्यों की सराहना की। न्यास अध्यक्ष रांका ने कहा कि बीकानेर में भी शीघ्र ही स्वच्छता अभियान के तहत नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।

भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी ने बताया कि सूरसागर झील के समीप विशाल स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के ‘मन की बातÓ प्रसारण को उपस्थित सभी जनों ने सुना व प्रेरणा बताते हुए इसे काफी सराहा।

भाजयुमो देहात जिला मंत्री पवन महनोत ने बताया कि इस अवसर पर भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष विक्रमसिंह भाटी, भगवान सिंह मेड़तिया, गौरव चौधरी, महेश आचार्य, राम कच्छावा, कृष्णा कंवर, कैलाश बापेऊ, विजयसिंंह पडि़हार, गणेश भाटी, तेजकरण गहलोत, श्यामसुंदर मारु, मधुसूदन शर्मा, विशाल गोलछा, जमणलाल गजरा, अशोक बोबरवाल, ताहिर मोहम्मद, पंकज गहलोत, ओम राजपुरोहित, अरविन्दकिशोर आचार्य, रमेश भाटी, प्रणव भोजक, विकास सोलंकी, सुनील सोलंकी, मनोज पडि़हार, सत्यनारायण गहलोत, रजत पडि़हार सहित अनेक लोग शामिल रहे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहर जिला महामंत्री विक्की गहलोत ने बताया कि यह कार्यक्रम ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन और नरेंद्र मोदी मोबाइल एप्लिकेशन पर सुना जा सकता है। इसके अलावा डीडी के आधिकारिक यू ट्यूब चैनलों पर भी यह प्रसारित किया गया। हिंदी के बाद आकाशवाणी इसे तुरंत क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित करेगा। इससे पहले 21 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से नरेंद्र मोदी ऐप या 1800-11-7800 पर अपने सुझाव भेजने को कहा था।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page