Share

unnamed2

हैलो बीकानेर, | कल्याण फाउंडेशन की ओर से अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नरेन्द्र सिंह ऑडिटोरियम में मंगलवार को महिला सम्मान समारोह व पुस्तक विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत स्काउट एवं गाइड की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विमला मेघवाल , बीकानेर पंचायत समिति प्रधान राधा देवी सियाग , विशिष्ट अतिथि शोभा सारस्वत तथा अध्यक्षता डॉ. चंचला पाठक ने की | इस अवसर पर डॉ. विमला मेघवाल ने कहा कि महिला शिक्षा महिला ससक्तिकरण का सबसे अहम् आयाम है | राधा देवी सियाग ने कहा कि वर्त्तमान में हर क्षेत्र में महिलाऐं स्वंय को स्थापित कर रही है| डॉ. चंचला पाठक ने कहा की समय के साथ लोगो की मानसिकता में बदलाव नहीं आ पाया है| सही अर्थो में महिला ससक्तिकरण तभी हो सकेगा जब लोगो की सोच भी आधुनिक हो | कार्यक्रम की आयोजक कामिनी भोजक ने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षा, साहित्य ,राजनीति,खेलकूद ,चिकित्सा ,समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 21 महिलाओ को सम्मानित किया गया | सम्मानित महिलाओ को माला, श्रीफल , चूनरी, स्मृतिचिन्ह से स्वागत कर पुस्तक भेंट की गयी | सम्मानित होने वाली महिलाओ में डॉ. विमला मेघवाल, डॉ. बेला भनोत, अल्का डॉली पाठक , मधु खत्री , डॉ. मीना आशोपा, सरोज मरोठी ,मोनिका गोड , सुमन जैन ,सुनीता गोड,संगीता माहेश्वरी,डॉ.मेघना शर्मा ,डॉ. विनीता चौधरी, मुस्कान वत्सस,प्रमिला गौतम आदि शामिल रहे | महिलाओ का सम्मान गोपाल कूकना,अनवर अजमेरी, अरुण जैन, श्रीलाल शर्मा,सुर्यप्रकास,पुरुषोतम,दुर्गादत्त,तिलोकचंद,जेनेन्द्र,गजानंद,देवेन्द्र सारस्वत,अरविन्द ऊभा,सत्यदेव,सत्यदीप,नरेन्द्र नाथ ,गायत्री प्रशाद ,शिव प्रशाद द्वाराकिया गया | कार्यक्रम का संचालन सुमन जैन ने किया | आभार जितेन्द्र भोजक ने प्रकट किया |

About The Author

Share

You cannot copy content of this page