Share

बीकानेर। भारतीय युवा कांग्रेस के आह्वान पर पूरे देश भर से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता 26 जून को पहुचेंगे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी के घर 12 तुगलक लेन के बाहर। युवा कांग्रेस पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष अरुण व्यास के नेतृत्व में बीकानेर से भी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के लिए प्रस्थान किया है।

इस अवसर पर अरुण व्यास ने बताया कि देश भर के युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता राहुल गांधी जी के घर के बाहर इकठ्ठा होकर उनसे राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बने रहने की मांग करेंगे और उन्हें भरोसा दिलाएंगे के युवा कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता हमेसा आपके साथ है एंव आगामी समय मैं दुगनी मेहनत के साथ कार्य कर पार्टी की मजबूती हेतु कार्य करेंगे। इस अवसर पर नरनारायण स्वामी, मुरली किराडू,भवानी आसेरी,राजा जोशी,शुभम पुरोहित,विकास चांवरिया, गिरिराज चौधरी, कैलाश सुथार, विवेक पुरोहित,गर्वित व्यास,ललित जेडीया आदि कार्यकर्ता भी उक्त कार्यक्रम मे भाग लेंगे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page