Share

हैलो बीकानेर,। रोटरी क्लब के एक समारोह में आर आर क्रिएशन के रामसहाय हर्ष और बीकानेर शहर के जाने माने पत्रकार, साहित्यकार हरीश बी शर्मा का सम्मान किया गया। रोटरी क्लब की एक डाक्यूमेंट्री ‘गोरबंध’ की स्क्रिप्ट हरीश बी शर्मा ने लिखी और रामसहाय हर्ष ने अपने निर्देशन से इस डाक्यूमेंट्री को बेहद ही खुबसुरत बनाया। इस डाक्यूमेंट्री का संपादन येसुदास भदाणी ने किया। और बीकानेर इंग्लिश गुरु किशोर सर ने अपनी आवाज से और प्रभावशाली बना दिया।

025618

डाक्यूमेंट्री का सहनिर्देशन निकिता हर्ष का रहा वही तकनिकी सहयोग रमाकांत हर्ष व् मनोज कुमार का रहा। उदय कुमार, विकास शर्मा, शरद हर्ष ने इस डाक्यूमेंट्री के निर्माण में सहयोगी की भूमिका। इस डाक्यूमेंट्री से रोटरी क्लब के दिसम्बर में होने वाले कार्यक्रम का बतौर निमन्त्रण देशभर में भेजा गया और सराहा जा रहा है। इस सम्मान समारोह में बीकानेर के समस्त रोटरी क्लब सदस्य उपस्थित थे। रामसहाय हर्ष और हरीश बी शर्मा के इस सम्मान से आदित्य पुरोहित, टीटू बोहरा, विशाल बोहरा, रजनीश जोशी, विक्रम जागरवाल, अजित राज, पेंटर धर्मा ने प्रशंसा व्यक्त की।

 

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page