Share

स्व. अशोक आचार्य बीकानेर के लोह पुरुष थे : आनंद जोशी

हैलो बीकानेर ।  पुष्करणा समाज के रत्न वरिष्ठ समाज सेवी और पूर्व उपसभापति स्व. अशोक आचार्य की याद में आज दिनांक 2-8-2017 आचार्य धरणीधर ट्रस्ट की तरफ से शाम 5 बजे शोक सभा का आयोजन धरणीधर रंग मंच में रखा गया। आयोजित सभा में शहर के गणमान्य लोगो ने पहुचकर पुण्य आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित की आचार्य धरणीधर ट्रस्ट की और से आयोजित शोक सभा में शहर जिला कांग्रेस महासचिव आनंद जोशी, प्रदेश सचिव जिया उल्लल रहमान, राजकुमार किराडू, आनंद सिंह सोढा,कांग्रेस प्रवक्ता नितिन वतस्स, उप माहपौर अशोक आचार्य, नरेंद्र आचार्य समाज सेवी अनिल आचार्य आसिष पनिया, रणजी क्रिकेटर अमित आचार्य, सब रजिस्ट्रार गंगा सिंह विश्वविधायलय बीठल बिस्सा, डा. अनंत नारायण, शिक्षाविद खुशालचंद व्यास, राजस्थान कांग्रेस के शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल जैन, स्काऊट संघ के पूनम गिरी, जय किसान पुरोहित, अरविन्द व्यास आदि सेकड़ो लोगो ने श्रधांजलि सभा पर पहुच कर अशोक आचार्य को नमन किया ।

कांग्रेस माहसचिव आनंद जोशी ने स्व. अशोक आचार्य को बीकानेर का लोह पुरुष बताया। वही आगन्तुकों को अपने पिता के जीवन के बारे में दी गई शिक्षा को अरुण आचार्य ने सांझा किया कार्यकर्म में ट्रस्ट के प्रवक्ता जितेंद्र आचार्य ने सब का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page