Share

हमारा हक़ पंचायत से संसद तक

हैलो बीकानेर।  महिलाओ के राजनितिक सशक्तिकरण के लिए स्थानीय निकायों में महिलाओ को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया।अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रिय अध्यक्ष सोनिया गांधी के मार्गदर्शन में इससे बढाकर 50 प्रतिशत कर दिया महात्मा गांधी की भाँति ही पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का यह विश्वाश था की  देश का सम्पूर्ण विकास तभी होगा जब देश राजनीति में महिलाओ की भागीदारी सुनिश्चित हो तथा उन्हें अपने बारे में निर्णय लेने की स्वतंत्रता मिले।अब समय आ गया है की उनके अधूरे स्वप्न को पूरा करने के लिए विधानसभा तथा संसद में भी महिलाओ को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाये।राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की प्रेरणा से अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा चलाये गए इस अभियान का शुभारंभ बीकानेर शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने छात्राओ के हस्ताक्षर अभियान मंगलवार को रानी बाजार में चलाकर महाविद्यालय और वार्ड,ब्लॉक स्तर पर, हमारा हक़ पंचायत से संसद तक के स्वरूप में किया गया।पूर्व पार्षद शिवरी चौधरी के द्वारा पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की।उन्होंने बताया की राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रेहाज के निर्देश पर पुरे प्रदेश में वार्ड,ब्लाक स्तर पर आम जनता के बीच पहुँच कर हस्ताक्षर अभियान 5 सितम्बर तक चलाया जायेगा।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page