Share

बीकानेर। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक जिले में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया गया। अयोध्या मामले पर शनिवार को फैसला आ सकता है। जानकारी के मुताबिक पांच जजों की पीठ शनिवार सुबह 10.30 बजे यह निर्णय सुना सकती है। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने 16 अक्तूबर को मामले पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस बरसों पुराने विवाद पर शीर्ष कोर्ट में 40 दिन तक लगातार सुनवाई हुई थी।

टाउन हाॅल में शुक्रवार को हुई इस बैठक जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा, प्रशिक्षु आईएएस अभिषेक सुराणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी, एडीएम सिटी सुनीता चैधरी सहित विभिन्न धर्मों के गुरू और शान्ति समिति के सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर बीकानेर नगर निगम और अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसले के पहले और बाद कानून व्यवस्था और शान्ति, भाईचारा और बीकानेर की गंगा-जमुनी संस्कृति के अनुरूप माहौल बनाने की आवश्यकता जताई गई।

जिला कलक्टर गौतम ने कहा कि शान्ति समिति के सदस्य जिला प्रशासन के कान व आंख होते है। अतः आपके आस-पास घटित होने वाली घटनाओं पर नज़र रखते हुए प्रशासन को इसकी जानकारी दे। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले और बाद में कोई भी अप्रिय घटना ना हो, इसके लिए सावचेत रहने की आवश्यकता जताई। बाहर से आने वाले लोगांे की गतिविधिवों पर नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि समाज के प्रबुद्ध लोगों से संवाद बनाये रखे। हिंसा या किसी की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने जैसी बात विधि व्यवस्था को चुनौती देने वाली बात मानी जायेगी। जिसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौतम ने कहा कि वर्तमान में सोशल मीडिया के माध्यम से सूचनाओं का त्वरित प्रसारण होता है। सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसी चीजें न डाले, जिससे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे। अफवाहों पर ध्यान न दें। ऐसी कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दे। इस दौरान क्षेत्र में अमन, शांति का वातावरण बना रहे, इसके लिए भी जनप्रतिनिधियों से सजग और सतर्क रहकर आपसी सद्भाव बनाने के काम करना है। साथ ही उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ आइटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी।

उन्होंने कहा कि अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसला के मद्देनजर पूरे शहर में सुरक्षा के लिहाज से सभी एजेन्सियों को सर्तक किया जा रहा है। शान्ति समिति का भी दायित्व है कि वह सजग रहकर भाईचारा की दिशा में कदम उठाए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हम सभी को सम्मान करना चाहिए। इसमें किसी के हार-जीत का सवाल नहीं है। कोर्ट जो निर्णय देगा, उसका सम्मान हर भारतीय को करना है। धर्मगुरुओं के साथ बैठक करके शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए हैं।


जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने कहा कि अयोध्या विवाद पर विशेष सतर्कता प्रशासन की ओर से बरती जा रही है। जिले की होटल, धर्मशाला में ठहरने वालों की जांच की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पैनी नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि विभिन्न व्यापारिक, शैक्षणिक और निजी आवासों में सी.सी.वी.टी.वी.कैमरे लगवाने चाहिए ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। पुलिस प्रशासन असमाजिक तत्वों को चिन्हित कर उन्हें पाबंद करेगा ताकि शांतिभंग न हो।

बीकानेर नगर निगम चुनाव : इन प्रत्‍याशियों ने छोड़ा मैदान, नाम लिए वापिस, पढ़े पूरी खबर

उन्होंने जोर देकर कहा कि फील्ड के बाद पुलिस का सबसे ज्यादा ध्यान जिसपर है वो है सोशल मीडिया। सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट शेयर की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस पर कहीं की घटना को इस प्रकार से पोस्ट शेयर की जाती है कि यह घटना उनके शहर अथवा राज्य के अन्य हिस्से में घटित हुई हो। इस पर पुलिस प्रशासन ने नजर रखने के लिए बाकायदा टीम लगाई है। उन्होंने लोगों को यह भरोसा दिया है कि विधि व्यवस्था बनाये रखने और आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।

बीकानेर नगर निगम चुनाव : कांग्रेस की उम्मीदवार भावना जोशी के कार्यालय हुआ उद्घाटन

इस अवसर पर शहर काजी मुश्ताक अहमद शाह ने कहा कि हम इस देश की संतान है, फैसला किसी के भी हक में आए, उसका सम्मान किया जायेगा। कोर्ट के फैसले पर किसी को भी दखल देने का अधिकार नहीं है। सभी भारतीयों को कोर्ट के फैसले का सम्मान करना चाहिए। बीकानेर शहर को छोटी काशी के नाम से जाना जाता है, इस जिले की अपनी एक परम्परा है, सभी वर्ग एक-दूसरे के सामाजिक, धार्मिक उत्सव में बराबर बडे़ आदर के साथ शरीक होते है। उन्होंने कहा कि बीकानेर में पब्लिक और प्रशासन, पुलिस के साथ निरन्तर संवाद रहा है।

रंगकर्म के क्षेत्र का उदीयमान नक्षत्रः विनोद पारीक

पंच मंदिर के संत मोहन दास ने कहा कि इस देश में भ्रातृत्व, एकता, प्रेम, अनादिकाल से है। हम सब भाई है और हमें भाईचारे का पालन करेंगे तो देश में शान्ति का वातावरण बना रहेगा। हम सभी भारत माता की संतान है और हमें आपस में संवाद बनाये रखना चाहिए। शान्ति व भाईचारा का संरक्षण करेंगे तो अशान्ति नहीं होगी और मन की एकाग्रता बनी रहेगी। राजेन्द्र जोशी ने बीकानेर की साहित्यक, सामाजिक और संस्कृति को समृद्ध बताया और कहा कि यह शहर शान्ति प्रिय लोगों का है। के.एल.बोथरा ने अफवाहों से सावधान रहने पर जोर दिया। इकबाल समेजा, किशोर सर, मसीह समाज की रेव्हरेन क्रिस्टीनानडियल,बलवेन्द्र सिंह और हाफिज शाहनवाज ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में जिले के उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी और शान्ति समिति के सदस्य शामिल हुए।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page