Share

हैलो बीकानेर। साल के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 39वीं बार मन की बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में कहा कि कुछ घंटों बाद ये साल बदल जाएगा लेकिन हमारी बातों का यह सिलसिला आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका के निवास पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बातÓ का प्रसारण किया गया। न्यास अध्यक्ष रांका ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बातÓ के माध्यम से कहा कि जिन लोगों ने सन 2000 में जन्म लिया है वे लोग 1 जनवरी 2018 से वोटर बनना शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि वोट की शक्ति लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। युवाओं का मतलब होता है, उमंग, उत्साह और ऊर्जा । इन युवाओं से हमारे न्यू इंडिया का सपना पूरा होगा। न्यू इंडिया से जातिवाद, साम्प्रदायवाद, आतंकवाद और भ्रष्टाचार का जहर खत्म होगा। सभी के लिए समान अवसर होंगे और सभी की आकांक्षाएं पूरी होंगी।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहर जिला महामंत्री विक्की गहलोत ने बताया कि प्रधानमंत्री ने क्रिसमस और गुरुगोविंद सिंह प्रकाश पर्व को याद करते हुए कहा कि भारत के लोग सभी त्योहारों को बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं।

भाजयुमो देहात जिला मंत्री पवन महनोत ने बताया कि पीएम मोदी ने कहा कि हमारा देश सेवा को महत्व देने वाला देश है और इसे पूरी दुनिया हमेशा याद रखेगी। हमने 70 साल से चली आ रही परंपरा को तोड़ा। हमारी सरकार ने नियमों में बदलाव किया और अब बिना किसी संरक्षक के भी मुस्लिम महिलाएं हज के लिए जा सकेंगी।

मनोनीत पार्षद रमेश भाटी ने बताया कि मन की बात प्रसारण के दौरान ओम राजपुरोहित, सुभाष गोयल, सत्यनारायण गहलोत, करणीदान चारण, मनोज पडि़हार, रतनलाल पारीक, महेश छींपा, नरेन्द्र भादाणी, प्रेम गहलोत, मदन सारड़ा, रामकरण तंवर, गौरीशंकर देवड़ा, शंभु गहलोत, देवराज भाटी, विकास सोलंकी, सुनील सोलंकी, ऋषभ सारड़ा, मनोज गिरि सहित अनेकजन शामिल रहे।

‘हैलो बीकानेर‘ का यह है खबर सर्किल, जहां होगी आपसे बात। इस बार बात पूर्व महापौर भवानीशंकर शर्मा के निधन के बाद कांग्रेस में आए वैक्यूम पर…

About The Author

Share

You cannot copy content of this page