Share

श्रीनगर । दक्षिण कश्मीर के सोपियां में आतंकवादियों ने आज एक पुलिस उप निरीक्षक को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे पहले अनंतनाग में आतंकवादियों ने सोमवार को एक सहायक पुलिस उप निरीक्षक की गाेली मार कर हत्या कर दी थी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज शाम अज्ञात अातंकवादियों ने सोपियां में पुलिस उप निरीक्षक गौहर अहमद को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनके पैर में गोली लगी है जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद अातंकवादी फरार होने में कामयाब रहे जिनकी तलाश के लिए खोज अभियान शुरू किया गया है। 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page