Share

आम जनमानस में अब तक भारतीय दुल्हनों को बेहद ‘शर्मिली’ माना जाता रहा है लेकिन शादियों के इस सीजन में दबंग दुल्हनें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ताजा वाकया बलिया का है जहां एक दुल्हन ने नशेड़ी दूल्हे से शादी से इंकार कर दिया। शनिवार का दिन बलिया के दोकटी थाना क्षेत्र के दलनछपरा गांव में खुशियों का दिन था। गांव में बारात जो आने वाली थी। हर तरफ शादी की जोरशोर से तैयारी चल रही थी। पूरा परिवार इस खुशी के मौके को खास बनाने में लगा हुआ था। परिवार वाले बारातियों के स्वागत में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे थे। दुल्हन को भी सजाने का दौर जारी था। शाम करीब सात बजे इंतजार की घड़ियां खत्म हुई और बारात आ गई। लड़की वालों ने बारातियों का पकवानों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। लड़की पूजन के बाद दूल्हे को विवाह के लिए आंगन में बुलाया गया। दूल्हे के आंगन में आने के बाद दुल्हन की सखियां उसे देखने के लिए नजदीक पहुंची। तभी सब आवाक रह गईं। ये क्या दूल्हे के मुंह से अजीब गंध आ रही थी। वर और कन्या पक्ष के बीच सामानों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच किसी ने विवाद की जानकारी 100 नंबर पर फोनकर पुलिस को दे दी। पुलिस की मौजूदगी में पंचायत हुई लेकिन बात नहीं बनी तो पुलिस भी पूरी रात वहीं डटी रही। रविवार को सुबह भी कई लोगों ने इस मामले को सुलझाने का प्रयास किया लेकिन दुल्हन अपनी बात पर कायम रही और मामले का हल नहीं हुआ। अंत में पुलिस ने दोनों पक्षों को दोकटी थाना ले गई। थानाध्यक्ष दोकटी विजय सिंह ने भी दुल्हन से बात की तो उसने कहा वह नशेड़ी दूल्हे से शादी नहीं करेगी। साभार : अमर उजाला

About The Author

Share

You cannot copy content of this page