Share

हैलो बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रविवार सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ का 38वां संस्करण प्रसारित किया गया। पवनपुरी स्थित नागणेचीजी मंदिर के समीप नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका के सान्निध्य में ‘मन की बात’ को पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों सहित अनेक गणमान्यजनों ने सुना।

न्यास अध्यक्ष रांका ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ‘मन की बात’ के माध्यम से सकारात्मकता पर विशेष जोर दिया गया। नरेन्द्र मोदी एप, वेबसाइट पॉजिटिव इंडिया के साथ पांच-दस अच्छी बातें साझा करने की बात कही गई। हर साल के अंत में हम चिंतन-मनन जरूर करते हैं, लेकिन 2018 में प्रवेश अच्छी चीजों को याद करते हुए सकारात्मकता को बढ़ावा देने के प्रयास करेंगे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहर जिला महामंत्री विक्की गहलोत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईद-ए-मिलादुनबी तथा नौसेना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मध्य प्रदेश के 8 वर्षीय दिव्यांग बाल तुषार ने अपने गांव को खुले में शौच से मुक्त करने के अभियान की प्रशंसा भी की।

भाजयुमो देहात जिला मंत्री पवन महनोत ने बताया कि ‘मन की बात’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि किसान के जीवन में मिट्टी के प्रति भक्ति और वैज्ञानिक रूप से मिट्टी को संवारना महत्वपूर्ण है। अगर मिट्टी नहीं होगी, तो जीवन नहीं रहेगा। हम जो कुछ भी खाते हैं वह मिट्टी से जुड़ा हुआ है। महनोत ने बताया कि 26/11 मुम्बई में हुए आतंकी हमले के शहीदों को नमन करते हुए आतंक की कड़ी निन्दा भी की गई।

 

डॉ.अम्बेडकर को दी पुष्पांजलि-  वार्ड 39 के पार्षद भगवतीप्रसाद गौड़ ने बताया कि ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 26 नवम्बर को संविधान स्वीकार किया गया तथा 26 जनवरी को संविधान लागू किया गया था। संविधान निर्माण में डॉ. अम्बेडकर की अहम भूमिका रही है। गौड़ ने बताया कि ‘मन की बात’ प्रसारण से पूर्व डॉ. भीमराव अम्बेडकर को नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, जगदीश मोदी, मंजू गोयल, लक्ष्मण महाराज, दिनेश उपाध्याय, जमनलाल गजरा, भवानी पारीक, अजय राजपुरोहित, श्रवण गोदारा, ओम राजपुरोहित, महिला मोर्चा की महामंत्री सुमन जैन, छाया गुप्ता, विनिता तैलंग, शशि नय्यर, नृसिंह सेवग, राजकुमार सोनगरा, मनोनीत पार्षद रमेश भाटी, मनोज पडि़हार, कुलदीप यादव, विनोद भोजक, रजत पडि़हार, सत्यनारायण गहलोत, महेश छीपा, नरेन्द्र भादाणी, सुनील चमडिय़ा, तोलाराम जोशी आदि ने डॉ. अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की तथा ‘मन की बात’ सुनी।

पार्क सौन्दर्य के दिए निर्देश- पवनपुरी क्षेत्रवासियों ने नागणेचेजी मंदिर के सामने पार्क में मरम्मत, लाइट, तथा बैठने वाली बैंचों की व्यवस्था की शिकायत न्यास अध्यक्ष महावीर रांका से की। पार्क का निरीक्षण करते हुए न्यास अध्यक्ष रांका ने दीवार मरम्मत, झूलों, योगा चौकी सहित सौन्दर्यकरण करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर न्यास अध्यक्ष रांका का भारतभूषण शर्मा, अशोक तिवाड़ी, रजनीश भारद्वाज, योगेन्द्र शर्मा, राजकुमार, गोविन्द शर्मा, शान्तिलाल माथुर, ओम कोटनीश, रोहित भारती, रणवीर सिंह सहित अनेक क्षेत्रवासियों ने माल्यार्पण कर अभिनन्दन भी किया। साथ ही नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने नागणेचीजी माता के दर्शन कर शहर में विकास कार्यों की तीव्रता की प्रार्थना की।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page