Share

बीकानेर (हैलो बीकानेर न्यूज)। बीकानेर हिन्दू धर्म यात्रा का आयोजन पिछले कई सालों से बीकानेर में हो रहा है। बीकानेर धर्मयात्रा के आयोजन पर कई गीत लिखे जाते है। इस बार की धर्म यात्रा में एक गीत सबकी जुबां पर छा गया है वह गीत है ‘रंग म्हारो केसरिया’। इस गीत के लेखक कमल मारू ने धर्म यात्रा के विशेष मौके पर इस गीत को लिखा है। इस गीत को कौशल्या रामावत ने सुरीली आवाज से सजाया है।

गीत का फिल्मांकन दिनेश ओझा ने किया है। इस गीत के निर्माता महेश सिंह पुरोहित ने कहा कि यह गीत राजस्थान में नया इतिहास लिखेगा। इस गीत में देश की महिला वीरता को दर्शाया गया है तो वहीं दुसरी और इस गीत में भगवा या केसरिया रंग का महत्व भी समझाया गया है।

भक्ति से जुड़े इस गीत को मंदिरों में बजाया जा रहा है। वैसे तो राजस्थान की पहचान बन चुका ‘केसरिया बालम पधारो म्हारे देश’ की तरह ‘रंग म्हारो केसरिया’ लोगो के दिलों में अपनी जगह बनाता जा रहा है। कई लोग इस गीत को धार्मिक स्थानों पर बजा रहे है। लोगों ने इस गीत को अपने मोबाइल की कॉलर ट्यून से लेकर रिंग टोंन तक बना ली है तो यह कहना गलत नहीं होगा की लोगों की जुबां पर छा रहा है ‘रंग म्हारो केसरियाÓ गीत। आप इस गीत को नीचे दिये गए लींक पर देख सकते है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page