बीकानेर में एक साथ 100 कलाकार बनाएंगे कलाकार कृतियां, कल होगा अनुपम कलाकुंभ का आयोजन 

0
hello bikaner
hello bikaner







बीकानेर hellobikaner.com उत्तर पश्चिम  रेलवे, बीकानेर  मंडल की ओर से 26 अगस्त 2022, शुक्रवार  को स्थानीय रेलवे प्रेक्षागृह में अनुपम कला कुम्भ  (द्वितीय) चित्र कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

 

 

कार्यक्रम  प्रभारी वरिष्ठ चित्रकार  एस. के. नाथ ने बताया कि प्रात: 9. 15 बजे आरंभ होने वाली इस कार्यशाला में  बीकानेर  और बाहर से आए हुए लगभग 100 कलाकार एक साथ कला कृतियां बनाएंगे। कलाकारों के लिए  रंग और कैनवास  आदि की व्यवस्था रहेगी।

 

 

वरिष्ठ चित्रकार धर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में बीकानेर के वरिष्ठ चित्रकार दीनू को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ ही कलाकारों, कार्यकर्ताओं तथा मीडियाकर्मियों का सम्मान भी किया जाएगा।