Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                              जयपुरराजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के (भाजपा) प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा है कि राज्य की जनता ने पंचायती राज उपचुनावों में भाजपा पर विश्वास जताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की विकास की राजनीति पर मोहर लगाने का कार्य किया है।

 


राठौड़ ने पंचायती राज उप चुनाव परिणाम पर शनिवार को अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही। उन्होंने कहा कि श्री शर्मा ने राज्य की सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति प्रदान की है। ऐसे में पहले विधानसभा उपचुनाव फिर अब पंचायती राज उपचुनाव में जनता ने कांग्रेस को आईना दिखाने के साथ ही भाजपा पर अपना पूर्ण विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति सदस्यों के 16 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने छह सीटों पर जीत दर्ज करके और चार पर बढ़त बनाई है, वहीं जिला परिषद सदस्य उप चुनाव में भाजपा ने एक सीट पर बढ़त बनाते हुए तीन में से दो सीटें अपनी झोली में डाली।

 


राठौड़ ने कहा कि पंचायत समिति सदस्य की 16 सीटों में से भाजपा प्रत्याशी ने वैर, भीनमाल, चितलवाना, कैरू, मकराना, राजसमंद, लक्ष्मणगढ़, धोद, अजीतगढ़ और बालोतरा सीट पर विजय प्राप्त की। इसमें से लक्ष्मणगढ़, धोद और भीनमाल सीट पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध जीत गए। जिला परिषद सदस्यों के उपचुनाव में तीन सीटों में से दो सीट बीकानेर और चित्तौड़गढ़ सीट पर भाजपा प्रत्याशी की विजय हुई। इसमें चित्तौड़गढ़ से भाजपा प्रत्याशी ने सर्वाधिक दो हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की

About The Author

Share

You cannot copy content of this page