Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, चूरू, मदनमोहन आचार्य , hellobikaner.com कैथल हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो प्रमुख एवं अम्बाला मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव भापुसे के दिशानिर्देशों एवं मार्गदर्शन में आज कैथल में स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुख्य में 39 वां और महिला संस्थान में 40 वां नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

 

 

दोनों संस्थानों के प्राचार्य सतीश मच्छल की अध्यक्षता में जीआई शमशेर और सुदेश देवी के नेतृत्व में ये अलग अलग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा दोनों स्थानों पर मुख्य वक्ता थे।

 

 

 

डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का पाठ पढते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने आप नशा करना नहीं सीखता है और न ही किसी व्यक्ति के माता पिता और गुरुजनों द्वारा उसे नशा करने की सीख दी जाती है तो कौन है जो हमें नशे की लत में लगाता है।

 

 

उन्होंने इस प्रश्न का उत्तर स्वयं देते हुए कहा कि जो व्यक्ति आपसे ईर्ष्या अथवा जलन रखता है और जो आपके विकास को देखकर प्रसन्न नहीं है वो ही हमें नशे की लत में लगाता है। यही स्थिति देश की होती है। कुछ देश भारत को उन्नति करते हुए ईर्ष्या करते हैं और यही कारण है कि इस देश में प्रतिबंधित नशा भेजा जा रहा है। इस नशे से जो धन आता है उस धन का प्रयोग आतंकवादी गतिविधियों में किया जाता है।

 

 

प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है कि अपने देश को और विशेष रूप से युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने में योगदान दे। उन्होंने बताया कि ब्यूरो द्वारा  एक हेल्पलाइन नंबर दिया गया है जिस पर नशा बेचने वाले लोगों की गुप्त सूचनाएं दी जा सकती हैं और साथ ही नशा छोड़ने वाले इस पर सम्पर्क करें। कार्यक्रम के अंत में दोनों स्थानों पर जीवन में नशा न करने की शपथ ली गई।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page