hellobikner.in

Share

बीकानेर (श्याम जैन) hellobikaner.in  मुंबई से हिसार आने वाली दुरंतो ट्रेन में बुधवार की रात एक यात्री की आकस्मिक मौत हो गई।

 

वह यात्री राजगढ़ तहसील के गांव चैनपुरा बड़ा के निवासी 40 वर्षीय गिरवर सिंह राठौड़ था। मिली जानकारी के अनुसार मुंबई में ट्रांसपोर्ट बिजनेस करने वाले गिरवर सिंह अपने परिवार के साथ बुधवार को दुरंतो ट्रेन से सादुलपुर के लिए रवाना हुए थे।

ट्रेन के रामगंज मंडी पहुंचने से पहले गिरवर सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई। इस बारे में तत्काल रेल प्रशासन को सूचित किया गया और उन्हें रामगंज मंडी (कोटा) उतारकर सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनकी डेड बॉडी गुरुवार को पैतृक गांव पहुंची जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page