hellobikaner.com

Share

दिवाली पर लगभग 10 साल बाद सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। आज यानि 25 अक्टूबर को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। आज भारत में लगभग 2 घंटे तक ग्रहण दिखेगा देगा।

 

देश में सबसे पहले इसे अमृतसर में शाम 4.19 बजे से देखा जा सकेगा। वहीं, मुंबई में शाम 6.09 बजे तक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। ज्यादातर जगह ग्रहण सूर्यास्त के साथ ही खत्म होगा। हालाँकि राजस्थान के जयपुर में सूर्य ग्रहण 4 बजकर 32 मिनिट पर दिखाई देना शुरू होगा वही शाम 6 बजकर 32 मिनिट तक चलेगा।

 

दुनियाभर की बात करें, तो अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के मुताबिक आज का सूर्य ग्रहण यूरोप, नॉर्थ-ईस्ट अफ्रीका, मिडिल ईस्ट और वेस्ट एशिया में दिखाई देगा। इस सूर्य ग्रहण के बाद 8 नवंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण भी होगा, जो एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका में दिखेगा।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page