चूरू.क्रांतिकारी केसरी सिंह बारहठ स्मृति भवन में प्रेस वार्ता को ंसबोधित करते महासंघ के पदाधिकारी

Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, चूरू, जगदीश सोनी, hellobikaner.com क्रांतिकारी केसरी सिंह बारहठ स्मृति भवन में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की ओर से प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया।महासंघ के जिला अध्यक्ष रिछपाल सिंह चारण ने बताया राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों वादाखिलाफी एवं संवाद हीनता के विरोध में तथा महासंघ के 15 सूत्री मांग पत्र के पक्ष में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आक्रोश महारैली का आयोजन दिनांक 23 जनवरी 2023 सोमवार को जयपुर में किया जा रहा है।

 

 

महामंत्री फूले सिंह बुरड़क ने बताया आक्रोश महारैली को सफल बनाने के लिए महासंघ के शीर्ष पदाधिकारियों द्वारा दिनांक 4 जनवरी से 8 जनवरी तक संघर्ष चेतना यात्रा की जा रही है इसी के क्रम में आज प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई थी।

 

 

महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर सिहाग ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि जनचेतना अभियान के तहत दिनांक 11 जनवरी 2023 को राजस्थान प्रदेश भर के समस्त समस्त तहसील मुख्यालय धरना एवं प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिए जाएंगे इसके अगले चरण में दिनांक 18 जनवरी 2023 को समस्त जिला मुख्यालय पर वाहन रैलियों का आयोजन कर राज्य सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा।

 

 

इसके पश्चात दिनांक 23 जनवरी 2023 को राजस्थान विधानसभा पर विशाल आक्रोश रैली का आयोजन कर सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा। कानूनगो संघ के महामंत्री सुदर्शन आर्य ने बताया कि यदि बजट सत्र में राज्य सरकार के द्वारा अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की 15 सूत्री मांग पत्र को लागू नहीं किया गया तो कर्मचारियों के द्वारा राजस्थान भर में व्यापक आंदोलन का आगाज किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

 

 

राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोगेंद्र मोठसरा ने संबोधित करते हुए बताया कि राज्य सरकार को अति शीघ्र कर्मचारियों एवं आम जनता के हितों को मध्य नजर रखते हुए महासंघ के 15 सूत्री मांग पत्र पर कार्रवाई कर निर्णय लिया जाए। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश उपाध्यक्ष भंवरलाल कस्वां ने संबोधित करते हुए बताया कि दिनांक 23 जनवरी 2023 को रैली में  चुरू जिले की भागीदारी राजस्थान में सबसे अधिक संख्या में होगी।

 

 

बैठक को शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश प्रतिनिधि पोकरराम, शुभकरण नैण, अनिल लांबा,हरलाल डूडी, बजरंग सिंह विशु, महेंद्र हुड्डा, राकेश प्रजापत, राकेश महला, यूनुस अली, राजेंद्र शर्मा, योगेंद्र शर्मा, बाबूलाल सैनी, बाबू खां, श्रवण कुमार सैनी, करणी सिंह, कमल वर्मा, प्रमोद शर्मा, विनोद कुमार सैनी, मनीष कुमार, निवास माली, कैलाश, चंद्रजीत कटेवा, नंदलाल, मातूसिंह राठौड़, भंवरलाल स्वामी, बजरंग सिंह राठौड़,भंवरलाल बुडानिया, नक्षत्र एलवा, बालूराम कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया। महासंघ के जिला महामंत्री फूले सिंह बुरड़क ने सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर पवन महर्षि ने किया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page