hellobikaner.com

Share

बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। राजस्थान में इसी महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आज बीकानेर पश्चिम, बीकानेर पूर्व, कोलायत और नोखा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया।

 

 

 

कोलायत विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पूनम कँवर भाटी ने भी आज अपना नामांकन दाखिल किया जानकारी के  अनुसार देवी सिंह भाटी ने भी अपना नामांकन भरा है। पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने डमी प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा है।

उधर नोखा से भाजपा प्रत्याशी बिहारी लाल बिश्नोई ने भी आज अपना नामांकन दाखिल किया, जानकारी के अनुसार बिश्नोई के नामांकन के दौरान प्रस्तावकों के अलावा स्थानीय नेता भी मौजूद रहे।

 

बीकानेर पूर्व विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सिद्धि कुमारी व बीकानेर पश्चिम विधानसभा से जेठानंद व्यास और आज अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान दोनों भाजपा प्रत्याशियों के साथ केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मौजूद रहे।

 

 

मंत्री मेघवाल ED की कार्रवाई पर CM अशोक गहलोत के बयान का जवाब देते हुए कहा की ED हमने तो बनाई नहीं अगर कोई भ्रष्टाचार करेगा तो ED व CBI कार्रवाई करेगी।  अगर उन्होंने कुछ गड़बड़ नहीं किया है तो फिर डर किस बात का है उनको, ED के लिए वो जो शब्द काम में लेते है वो एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देता।

 

 

 

इस अवसर पर महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, पूर्व विधानसभा प्रभारी सत्यप्रकाश आचार्य, मुमताज अली भाटी, जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, पूर्व नगर विकास न्यास चेयरमैन महावीर रांका, महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, बाबूलाल गहलोत, विजय उपाध्याय, गोकुल जोशी, दीपक पारीक, आनंद सिंह भाटी, मंत्री मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, इंद्रा व्यास, भारती अरोड़ा, जगदीश सोलंकी, अनुदेवी सुथार, प्रवक्ता अशोक प्रजापत, सह प्रवक्ता कुणाल कोचर, सुरेंद्र सिंह शेखावत, दिलीप पूरी, विक्रम राजपुरोहित, अरुण आचार्य, अविनाश जोशी, देवकिशन मारू, जतिन सहल, ओम सोनगरा, मिडिया संयोजक दुष्यंत सिंह तंवर, गौरव चौधरी, कमल गहलोत, सुशील आचार्य, मंडल अध्यक्ष विनोद करोल, कपिल शर्मा, नरसिंह सेवग, जेठमल नाहटा, अजय खत्री, कमल आचार्य, दिनेश महात्मा, अभय पारीक, मुकेश ओझा, मोर्चा अध्यक्ष ओम प्रकाश मीणा, वेद व्यास, सोहन चांवरिया, पंकज अग्रवाल, रमजान अब्बासी, महेश व्यास, दीपक यादव, सुरेश भसीन, राजकुमार पारीक, सुधा आचार्य, जमनलाल गजरा, रामकुमार व्यास, साकेत सोनी, गजेंद्र सिंह लुछ, पूजा मोहता, दीपेंद्र सिंह, उपासना जैन, फारुख चौहान, बजरंग सोखल, राजकुमार पारीक, सलीम जोइया, मनीष पंवार, इमरान कायमखानी, पवन सुथार, विमल पारीक के साथ हजारों की संख्या में आमजन व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page