hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क,www.hellobikaner.com, बीकानेर। बीकानेर के कोलायत विधानसभा सीट से सात बात भाजपा से जीत हासिल करने वाले कद्दावर नेता देवी सिंह भाटी की आखिर कार भाजपा में घर वापिस हो ही गई।

 

 

भाजपा सरकार में मंत्री रहे देवी सिंह भाटी काफी लंबे समय से भाजपा से बाहर रहे। आज भाटी की भाजपा में घर वापसी होने के बाद भाटी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। देवीसिंह भाटी पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप के कारण पार्टी ने निष्कासित किया गया था।

 

लंबे समय से भाटी के समर्थक इस पल का इंतजार कर रहे थे। कभी हां कभी ना की परिस्थियां बनती रही। अब देवी सिंह भाटी भापजा में शामिल हो गए है।

 

आज जयपुर के प्रदेश कार्यालय में ClC सीकर के निदेशक श्रवण चौधरी, सीकर से बी एल रणवा, बांदीकुई से भागचंद सैनी ने भी की भाजपा ज्वॉइन,  भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रहलाद जोशी, अरुण सिंह, सीपी जोशी, राजेंद्र राठौड़ मौजूद रहें।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page