Share
हैलो बीकानेर। ‘पेड़-पौधे मत करो नष्ट, सांस लेने में होगा कष्टÓ का संदेश देते हुए अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ के जिलाध्यक्ष प्रहलाद पंचारिया ने सामाजिक बन्धुओं को पर्यावरण को बचाने व एक घर, एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाया। रविवार को गजनेर रोड स्थित राम मंदिर प्रांगण में संघ द्वारा पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में गौतम नारायण सेनाध्यक्ष राजू उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर पाणेचा, धीरज पंचारिया, संभागीय युवा अध्यक्ष मनीष जोशी, जिला महामंत्री महादेव शर्मा, दिनेश जोशी, शिवराज पंचारिया, शिवदयाल बच्छ, बजरंग जोशी, रघुवीर उपाध्याय, गौरव जोशी, करण जोशी, रविन्द्र जाजड़ा, राजेश जाजड़ा, रमेश पाईवाल, हरिकांत उपाध्याय, गोपाल उपाध्याय सहित समाज के अनेक बन्धुओं ने पौधा रोपित कर पर्यावरण के बारे में चर्चा की।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page