hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। आज राजस्थान में भाजपा की दूसरी सूची जारी होने के बाद भाजपा ने बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सिद्धि कुमारी को अपना प्रत्याशी बनाया है।

 

 

 

बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से ही महावीर रांका भी अपनी दावेदारी जता रहे थे। लेकिन भाजपा ने सिद्धि कुमारी को अपना प्रत्याशी बनाया है इससे महावीर रांका के कार्यकर्त्ता आज मीडिया से रूबरू हुए और कहा की पार्टी को एक बार पुनः विचार करना चाहिए। महावीर रांका के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए कहा की अगर पार्टी पुनः विचार नहीं करती है तो हम कार्यकर्त्ता महावीर रांका पर चुनाव लड़ने का दबाव बनायेंगे।  देखें वीडियो …

हालाँकि महावीर रांका मीडिया के सामने नहीं आये लेकिन कार्यकर्त्ता लगातार उनके कार्यालय के बाहर जमकर नारे बाजी करते दिखाई दिए। आपको बता दें बीकानेर पूर्व विधानसभा सीट से महावीर रांका, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, दिलीप पूरी सहित कई अन्य नेताओं ने भी अपनी दावेदारी जताई थी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page