Share

हैलो बीकानेर। बीकानेर नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष और मस्त मण्डल सेवा संस्थान के संरक्षक महावीर रांका का सोमवार को अजमेर में सम्मान हुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रांका को स्मृति चिन्हृ भेंट कर सम्मानित किया।

रांका को यह सम्मान उनकी संस्था मस्त मंडल सेवा संस्थान के माध्यम से बालिका व शिशु गृह के उन्नयन के लिए किए गए कार्यों के फलस्वरूप मिला है। रांका ने अपनी संस्था के अलावा भी व्यक्तिगत प्रयासों से कुछ बेसहारा और जरूरतमन्द बच्चियों की शिक्षा-दीक्षा की जिम्मेदारी उठा रखी है। हाल में रांका को तेरापंथ युवक संघ का प्रतिष्ठित युवा गौरव सम्मान आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में बेंगलोर में मिला था।

बीकानेर : सोशल मीडिया पर आ रही गलत अफवाहों से रहे सावधान : बबला महाराज

बीकानेर : दिल दहला देने वाला दर्दनाक सड़क हादसा, 11 जनों की मौत, फोटो-वीडियो

About The Author

Share

You cannot copy content of this page