Share

बीकानेर। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था एवम् बढ़ते अपराधों, खासकर अनुसूचित जाति, महिलाओं पर हमलों के विरोध में भाजपा के प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन की श्रृंखला में भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर-देहात का संयुक्त धरना एवम् विरोध प्रदर्शन स्थानीय कर्मचारी मैदान में 11 बजे प्रारम्भ हुआ ।

शहर और देहात के संयुक्त सरकार विरोधी धरने में शहर जिलाध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, देहात जिलाध्यक्ष एवम् नोखा विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा, महापौर नारायण चौपड़ा, पूर्व अध्यक्ष नगर विकास न्यास महावीर रांका, पूर्व संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, नन्दकिशोर सोलंकी, एडवोकेट मुमताज अली भाटी, जालम सिंह भाटी, विजय आचार्य, ताराचन्द सारस्वत, श्रीराम तर्ड, रामगोपाल सुथार, सहीराम दुसाद, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, पाबूदान सिंह राठौड़, सवाई सिंह तंवर, जिला उपाध्यक्ष कुम्भाराम सिद्ध, पूराराम ढाका, किशनाराम गोदारा, शिवरतन शर्मा, गुमानसिंह राजपुरोहित, जगदीश भार्गव, नरेन्द्र चौहान, शिवजी रंगा, जे.पी. व्यास, विनोदगिरी गुसांई, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुरिमा सिंह, निर्मला खत्री, राजेश्वरी उपाध्याय, प्रमीला गौतम, कृष्णा कंवर शेखावत, तारा देवी, ओमप्रकाश मेघवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष किशन चौधरी, धूड़ाराम डेलू, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवर लाल जांगीड़, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी, भागीरथ मूण्ड, आनन्दसिंह भाटी, भुपेन्द्र शर्मा, सलीम जोईया, श्रीडूंगरगढ शहर मण्डल अध्यक्ष मानमल शर्मा, देहात मण्डल अध्यक्ष बजरंग सारस्वत, नोखा देहात मण्डल अध्यक्ष रामदयाल मेघवाल, ज्योतिस्वरूप सांस्कृता, रामनिवास कस्वां, नवरतन सिंह सिसोदिया, मनोज बिश्नोई, आसकरण भट्टड़, आसकरण उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में प्रदेश सरकार की विफल कानून व्यवस्था की निंदा करते हुए नैतिकता के आधार पर इस्तिफा देने की मांग की । आज के इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने किया ।

बीकानेर सहित प्रदेश के सभी जिलों में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिला व दलितों पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ तथा पंचायत परिसीमन राजनैतिक द्वेषता से गलत किये गए परिसीमन को सही करने की मांग को लेकर कर्मचारी मैदान कलेक्ट्रेट बीकानेर में धरना-प्रदर्शन में सम्बोधन…..

Biharilal Bishnoi ಅವರಿಂದ ಈ ದಿನದಂದು ಪೋಸ್ಟ್ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ ಶುಕ್ರವಾರ, ಆಗಸ್ಟ್ 23, 2019

कलेक्ट्रेट परिसर में चक्कर लगा कर सौंपा ज्ञापन

भाजपा देहात एवम् शहर के संयुक्त धरने के बाद भाजपा नेताओं का प्रतिनिधि मण्डल रैली के रूप में कलेक्ट्रेट परिसर के चारों और चक्कर लगा कर राज्यपाल के नाम का 30 सूत्री मांग/ज्ञापन जिला कलक्टर (एडीएम (प्रशासन) शैलेन्द्र देवड़ा) को सौंप कर प्रदेश की बेपटरी कानून व्यवस्था एवम् बढ़ते अपराधों पर प्रभावी कदम उठाने की जन भावना से राज्यपाल महोदय को अवगत कराने का आग्रह किया ।

प्रतिनिधि मण्डल ने बीकानेर जिले के स्थानीय मुद्दों जिनमें महिला उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं, नगर निगम परिसीमन में व्याप्त खामियों, नगर निगम क्षेत्र से बाहर की आवासीय कॉलोनियों को निकाय क्षेत्र में शामिल करने की मांग, नोखा क्षेत्र में नई पंचायत समिति गठन की मांग, श्रीडूंगरगढ में प्रस्तावित पंचायत समिति का मुख्यालय ऊपनी से बदलने की मांग सहित 30 सूत्री मांगों के ज्ञापन पर जिला प्रशासन से बिन्दुवार चर्चा करते हुए शीघ्र समाधान न होने पर व्यापक जन आन्दोलन छेड़ने का आह्वान किया ।

प्रतिनिधि मण्डल में शहर जिलाध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, देहात जिलाध्यक्ष एवम् नोखा विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा, पूर्व संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, जालम सिंह भाटी, रामगोपाल सुथार, सहीराम दुसाद, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, पाबूदान सिंह राठौड़, निर्मला खत्री, राजेश्वरी उपाध्याय, छैलूसिंह शेखावत, सवाईसिंह तंवर, कुम्भाराम सिद्ध, सुशील शर्मा, अशोक भाटी, मदन दास स्वामी शामिल हुए ।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page