Share
मस्त मंडल सेवा संस्था का देशभक्ति व हास्य कवि सम्मेलन
लिपट कर आऊंगा या फहराऊंगा तिरंगा……
हैलो बीकानेर। रात के दो बजे तक ओजस्वी और वीर रस से भरी कविताओं का रस बरस रहा था, उपस्थित हर व्यक्ति के मन में देशभक्ति का जज्बा तालियों की गडग़ड़ाहट से ही नजर आ रहा था। यह दृश्य था स्वतंत्रता दिवस की रात्रि नौ बजे गंगाशहर के इन्दिरा चौक में शुरू हुए देशभक्ति व हास्य कवि सम्मेलन का। मस्त मंडल संस्था द्वारा आयोजित इस कवि सम्मेलन में ख्यातनाम कवियों ने अपनी प्रस्तुति दी।
ओजस्वी व वीर रस से भरी कविता पाठ करने वाले कवि विनीत चौहान ने अपने काव्यपाठ में कहा कि कवि देश का होता किसी व्यक्ति विशेष का नहीं होता। कवि किसी राजनैतिक पार्टी या व्यक्ति विशेष के लिए कविता नहीं गढ़ता वह देश की समृद्धि में सहायक बने ऐसी रचना का निर्माण करता है। वहीं देश के दुश्मनों को करारा जवाब देने का संदेश अपनी कविता के माध्यम से दिया।
संस्था के अध्यक्ष विजय मालू ने बताया कि नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, सचिव आर.के. जायसवाल, भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत, बृजमोहन रामावत, भाजयुमो अध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी, नोखा पालिकाध्यक्ष नारायण झंवर तथा मस्त मंडल संस्थान के संरक्षक लूणकरण सामसुखा ने दीप प्रज्ज्वलित किया एवं गीतकारा पूनम वर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
संस्था के सहसचिव देवेन्द्र बैद ने बताया कि कवि दीपक सैनी ने अलग-अलग राजनेताओं की मिमिक्री कर दर्शकों को गुदगुदाया वहीं चाइनीज वस्तुओं के बहिष्कार करने का संदेश भी लोगों को दिया। कवि प्रवीण शुक्ल ने शहीदों की शहादत का बखान तथा राजस्थान के सिपाहियों की वीरता का गुणगान कविता पाठ में किया। सचिव बैद ने बताया कि मां पर करीब 1100 मुक्तक लिखने वाले कवि दिनेश रघुवंशी की ‘लिपट कर आऊंगा या फहराऊंगा तिरंगाÓ जैसी मर्मस्पर्शी रचना से लोगों की आंखें नम हो गई। हास्य कवि राजेश चेतन ने अपने चिरपरिचित अंदाज में लोगों को गुदगुदाया तो  हरियाणा के कवि दिनेश रघुवंशी ने देशभक्ति रचनाओं से दर्शकों का मन मोह लिया।
संस्था के उपाध्यक्ष अरिहन्त नाहटा ने बताया कि कमलचन्द बोािरा, किशोर भंसाली, पूनमचन्द चौरडिय़ा, गौरीशंकर सुथार, चन्द्रप्रकाश उपाध्याय, हुलासमल बैद, किशोर गोलछा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में पधारे अतिथियों का स्वागत किया।
जिला कलक्टर अनिल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा, महापौर नारायण चौपड़ा, अशोक सैनी, भाजपा देहात अध्यक्ष सहीराम दुसाद, उद्योगपति बसन्त नौलखा, कन्हैयालाल बोथरा, विमल चौरडिय़ा, रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन के शेखर आचार्य, गोपीकिशन गहलोत सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर हास्य व देशभक्ति कवि सम्मेलन में उद्योगपति टीएम लालाणी, पत्रकार हेम शर्मा, रवि बिश्नोई व बृजमोहन रामावत का मस्त मंडल सेवा संस्था द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति रंगा ने किया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page