Share

बीकानेर hellobikaner.in पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती मनाने के लिए बीकानेर पधारे भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी व प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा का बीकानेर भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष वेद व्यास व देहात अध्यक्ष जसराज सिंवर ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।

 

प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी व प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा बताया अटल जी की 97 जन्म जयंती पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में अनेक कार्यक्रम किये जायेंगे।  प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा बताया की राजनीतिक दल भी कार्यक्रम करेंगे व कई गैर राजनीतिक दल भी कार्यक्रम करेंगे।

शर्मा ने कहा की जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में अनेक कार्यक्रम कर रही है वही राजस्थान में भी अनेक कार्यक्रम किये जायेंगे। राजस्थान में एक सम्मलेन होने जा रहा है और वो सम्मलेन बीकानेर की धरती पर आयोजित करवा रहे है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने बताया की युवा मोर्चा पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती को एक वृहद स्तर पर मना रहा है। अटल जी के सिद्धांतों व विचारों पर कुछ सेमिनार आयोजित किये जाये जिससे युवाओं में अटल जी के चिंतन को जीवित कर सके जाग्रत कर सकें। इसी सम्बन्ध में एक बड़ा सेमिनार बीकानेर में किया जा रहा है।

जोशी ने बताया तीन दिन के इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ कुछ संगठनात्मक कार्यक्रम भी रखें गए है। जिसमें आने वाले समय में युवा मोर्चा की क्या भूमिका रहेगी उस पर चर्चा करेंगे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page