Rajasthan Police 01

Rajasthan Police 01

Share

बीकानेर hellobikaner.com आज बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बीकानेर में पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गैंग को दबोचा है।  IG ओमप्रकाश खुद मौके पर पहुँच गए है।

 

 

सूत्रों के अनुसार बड़ी मात्रा में नकली नोट बरामद किए गए हैं। तीन आरोपियों को अभी राउंडउप किया गया है। जानकारी के अनुसार IG ओमप्रकाश पासवान काफी लम्बे समय से इस पर काम कर रहे थे। दो हजार व पांच सौ के नोट किए बरामद।

 

 

सूत्रों के अनुसार जेएनवीसी थाना इलाक़े में पुलिस की रेड जारी है। सूत्रों के अनुसार भारी मात्रा में नक़ली नोट भी पुलिस को बरामद हुए है। पुलिस को नोट छापने के प्रिंटर मशीन भी बरामद हुई है।

नकली नोट बनाने वाले गिरोह से जुड़े कई आरोपी भी पुलिस की गिरफ़्त में जिसमें तीन नोखा के और तीन बीकानेर के बताए जा रहे है। आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में ये पूरी कार्रवाई की गई। खबर लिखने तक छापेमारी जारी है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page