hellobikaner.in

Share

बीकानेर, hellobikaner.in जिले के महाजन में रहने वाले एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। उसका शव 24 घंटे बाद मिला। जानकारी के मुताबिक युवक बीते दिन से घर से गायब था। उसके कपड़े नहर के पास मिले तो उसकी तलाश की गई।

 

युवक महाजन निवासी अशोक के बुधवार दोपहर से गायब होने की जानकारी बाद इधर-उधर पता लगाने पर उसके कपड़े इंदिरा गांधी नहर के पास मिले थे। इस पर नहर में तलाशी शुरू की गई। बीती देर शाम तक नहर में तलाश हुई लेकिन वो नहीं मिला।

 

सुबह फिर से खोज शुरू हुई, तब कंवरसेन लिफ्ट से अशोक का शव बरामद हो गया। अभी तय नहीं हो पाया है कि अशोक वहां नहाने नहर में उतरा था या फिर सुसाइड करने के लिए। अशोक खुद का काम करता था और आर्थिक रूप से कोई खास परेशानी नहीं थी।

 

किसी तरह के डिप्रेशन या परेशानी का मसला भी सामने नहीं आ रहा है। उधर, पुलिस ने फिलहाल उसका शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मामले की छानबीन शुरू नहीं हो पाई है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page