Share

अशोक गहलोत का बज्जू में गर्मजोशी से हुआ स्वागत,

किसान सम्मलेन को किया संबोधित

हैलो बीकानेर न्यूज: अखित भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज बीकानेर श्रीकोलायत के बज्जू गांव में पहुंचे। वहां किसान सम्मलेन को गहलोत ने संबोधित किया। कोलायत के बज्जू में आयोजित इस किसान सम्मेलन में कांग्रेस के कई नेता भाजपा पर जमकर बरसे।

श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र बज्जू तहसील मुख्यालय पर आयोजित किसान सम्मेलन का सीधा प्रसारण

श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र बज्जू तहसील मुख्यालय पर आयोजित किसान सम्मेलन का सीधा प्रसारण

Bhanwar Singh Bhati ಅವರಿಂದ ಈ ದಿನದಂದು ಪೋಸ್ಟ್ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ ಶನಿವಾರ, ಸೆಪ್ಟೆಂಬರ್ 8, 2018

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा


पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसान सम्मलेन में पधारे समस्त नेताओं को पहले धन्यवाद दिया।  गर्मी के बावजूज आप सब यहां आये इसका मतलब भंवरसिंह भाटी को आप वापस विधायक बनाना चाहते हो । राजस्थान में किसी गांव ढाणी में चले जावों सारे किसान मुख्यमंत्री राजे को कोष रहे है। भारी बहुमत देने के बाद भी उनके साथ ऐसा बरताव क्यों किया गया। हमारी  40 हजार करोड़ की बडी-बडी योजनाओ का नुकसान कर दिया। रेल गाड़ी बिछाने का काम हमने शुरू किया उसको बंद कर दिया गया। हाकम बदलता था हूंकम नहीं बदलता तो सूना था पर यहाँ तो उलटा हो रहा है। हमारे कामो को लोग याद करते है।

मोदी-मोदी कर देश में माहौल बना दिया गया। हमने फिर भी विपछ में रहते हुवें हर मुददे पर सरकार को जगाने का प्रयास किया है। लोकतंत्र में जनता ही फेसला करती है। ये महारानी साहीबा है इनके लिए लोग क्या कहेगें इसका कोई फर्क नहीं पडता। राजस्थान में मडर्र हो गया, बच्चीयों के साथ रेप हो रहा है फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे है। राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस बात की चिन्ता है इसलीए 10 सितंबर को भारत बंद का आहवान किया है। हमारे पास 140 रू प्रति बैरल था आज 40/50 रूपये प्रति बैरल हो गया फिर भी दाम कम क्यो नहीं हुआ। मैं जब मुख्यमंत्री था तब सोनिया गांधी को फोन आया था तब पेट्रोल और गैस के काम कम किया लेकिन आज कोई परवाह नहीं कर रहा है।

मोदी जी ने कहा कि किसानों की आय दुगनी कर देगें लेकिन अभी तक तो कुछ नहीं हुआ। आज तक किसान दुखी है। तमिलनाडु, मुम्बई किसानों ने धरने दिये। आत्महत्या कर रहे है किसान सरकार को कोई परवाह नहीं। आपसे में आहवान करूगा कि देश में जो इस सरकार ने हिंसा महौल बना दिया है। मोदी जी ने कहा 2 करोड को नौकरी दुंगा कहा दी नौकरीयां। बेकमनी लाउंगा कहा है बैलकमनी।
ये मोदी आसमान से तारे तोड लायेगे।

बीकानेर जिले में हमने 4 कॉलेज खोली थी उसको बंद कर दिया। लूणकरणसर में माणिक चंद सूराणा ने पटा कर वहां कॉलेज शुरू कर दि। लेकिन मुख्यमंत्री राजे ने कोलायत में आकर कहा नई कॉलेज खोल दुंगी लेकिन ये नहीं कहा पहले वाली कॉलेज ही वापस खोल दूं।

वसुन्धरा जी चाहे कितनी घूम लो आपकी सरकार वापिस नहीं आयेगी। जहां-जहां वसुंधरा राजे जा रही है वहां वहां काले झण्डे दिखाकर स्वागत किया जाता। कल गंगानगर में किसानों को पुलिस ने लाठीचार्ज किया क्योकि वहां पर किसान काले झण्डे दिखाने के लिए वहां बैठे थे। वसुन्धरा जी किसी मुह से यात्रा निकाली है उस यात्रा में आप वोट मांगने कि जगह माफी मांगों। 2 रूपये किलो गेहूं 3 रूपये किलो चावल देने कि योजना शुरू कि थाी। लेकिन वसुन्धरा जी ने उसकी संख्या कम कर दी। राजस्थान भर में मेने देखा है जहां जाता हूं वहीं इस सरकार को हटाने की बात करते है। आपका इलाका कठीन इलाका है आप बजबूत लोग हो।

मुख्यमंत्री लालची और कंजूस है पता नहीं पैसा जाता कहा है। स्थिती बडी विकट है। बजरी में भष्टाचार हो रहा है। वाफिया उपर तक पैसा पहुंचा रहे है उनको कोई पकड नहीं रहा है। जनता को ही सरकार को निपटाना है। वसुन्धरा जी ने काम क्या किया। 28 सालों में से 18 साल भाजपा का रहा 10 मैं मुख्यमंत्री रहा हूं। ये राजा महाराज की तर आकर बैठ गई वसुन्धरा जी। यह धमण्ड काम नहीं आता यहां जनता के पैर छूने पडते है। विधानसभा चुनाव में 200 प्रतिशत हमारी सरकार बनेगी।

राहुल गांधी एक ऐसा इंसान है जो चाहता है किसी पूरे देश में हर इंसान को एक दर्जा मिले। जब दिल्ली में चुनाव आयेगा तब आपको पता चलेगा कि मोदी अच्छे वक्ता है लेकिन ये वक्ता झूठ बोलते है।

भाजपा पर बरसे डूडी
प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी किसान सम्मलेन में भाजपा पर जमकर बरसे। डूडी ने कहा भाजपा का कुशासन आ गया है बिजली की रेट बढाकर भाजपा ने किसान की कमर तोड दी है। डूडी ने कहा हमने संकल्प लिया किसान को जब तक पानी नहीं मिलेगा तब तक राजस्थान के कांग्रेस नेता शांत नहीं बैठेगा। आने वाले विधान सभा चुनाव में भाजपा को उखाडकर कांग्रेस का सत्ता में आपके सहयोग लाना है। कांग्रेस का राज आते ही हम आपके सारी समस्या का समाधान करेगें। डूडी ने कहा बज्जू में पंचायत समिति और कॉलेज की जरूरत है कांग्रेस का शासन आते ही सबसे पहले बज्जू में इस समस्या का समाधान होगा। स्थानिय विधायक भंवर सिंह भाटी को और ज्यादा मजबूत बनाये।

विधायक भंवरसिंह भाटी ने कहा
किसान सम्मेलन में कई नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली है मैं उनका स्वागत करता हूं। भाटी ने कहा अशोक गहलोत अपने व्यस्त समय के बावजूद हमारे यहां आये इसके लिए अशोक गहलोत का बहुत धन्यवाद।

बीडी कल्ला ने कहा
बीडी कल्ला ने कोलायत विधायक भंवरसिंह भाटी ने विशाल किसान सम्मलेन आयोजन करने के लिए धन्यवाद। कल्ला ने कहा कांग्रेस और किसान की राशी एक है लेकिन किसान और भाजपा की राशि बिलकुल अलग है। इसलिए भाजपा जब-जब शासन में आती है किसानों पर अत्याचार होता है, महंगाई बढती है, भ्रष्टचार बढता है, बेराजगारी बढती है किसानों के हक छीन लिया जाता है। जब-जब कांग्रेस की सरकार रही किसानों का भला हुआ है। इस सरकार ने तो लॉलीपोप दिया और ये जो यात्रा निकाल रही है गौरव यात्रा नहीं पश्चाताप और विदाई यात्रा है।

गहलोत का स्वागत करने वालों पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बी. डी. कल्ला, राजकुमार किराडू, पीसीसी सदस्य गोपाल गहलोत, देहात कांग्रेस कोषाध्यक्ष कौशल दुग्गड़, प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैयालाल कल्ला, मुकेश राजस्थानी, श्रीलाल व्यास, महासचिव ललित तेजस्वी, दिलीप बांठिया, सचिव विकास तंवर, मनोज किराडू, शिव गहलोत, राजेश आचार्य, राजेश भोजक, अब्दुल रहमान लोदरा, प्रवक्ता नितिन वत्सस, ओबीसी अध्यक्ष हसन अली गौरी, अंजना खत्री, अमरजीत कौर, मुमताज शेख सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page