hellobikaner.com

Share

बीकानेर hellobikaner.com शहर की नयाशहर पुलिस ने आज कार्यवाही करते हुए 10 आरोपियों को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते पकड़ा है।

 

 

थानाधिकारी गाविन्दसिंह के नेतृत्व में देवेन्द्र सोनी उपनिरीक्षक, हालूराम सउनि, हंसराज हैड कानि, जयप्रकाश कानि, जुबैर कानि, गणेश कानि, मनोज कानि, किशनलाल कानि की टीम ने मुखबिर की पुख्ता जानकारी पर पंडित धर्मकान्टा के पास सर्वोदया बस्ती में यह कार्यवाही की है।

 

पुलिस ने इस कार्यवाही में जावेद, छोटूदास, फिरोज, शकिल, मुकेश, श्रीकान्त, अमन, मुराद, शमशेर व युसुफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस सने आरोपियों के कब्जे से  पत्ते ताश के साथ 54970 रूपये बरामद किये है तथा थाने में अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार इस कार्यवाही में देवेन्द्र सोनी उनि व कालूराम सउनि की विशेष भूमिका रही है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page