Share
हैलो बीकानेर न्यूज़। शहर जिला महिला कांग्रेस की ओर से सोमवार को कोट गेट पर रसोई गैस और पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामो को लेकर महिलाओ ने विरोध प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ मौन जुलुस निकालकर अपना विरोध दर्ज करवाया।शहर जिला महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता गौड़ के नेतृत्व में महिलाओ ने रसोई गैस सिलेंडर हाथ में लेकर मुह पर ताला और काली पट्टी बान्धकर और गले में दाल चावल एवं सब्जियों की माला के साथ जुलुस निकाला।
शहर जिला महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा की भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में महंगाई को कम करने का दावा किया गया था।गरीब लोगो का इस महंगाई में जीना दुर्भर हो रहा है।महंगाई के मुद्दे पर भाजपा खरी नही उतरी।उन्होंने वसुंधरा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा 15 लाख बेरोजगार को रोजगार देने के वायदे भी पुरे नही किये गए है।गत 10 दिनों से प्रदेश के हर विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर बैठे है।उनकी तरफ सरकार का कोई ध्यान नही है।इसका जवाब आने वाले चुनाव में आम जनता देगी।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सरस्वती लेघा,प्रदेश महासचिव सुषमा बारूपाल,शहर उपाध्यक्ष मनभरी,कमली बानो,पप्पी बानो,अमरजीत कौर,आशा स्वामी,मुमताज़ शेख,विमला फौग,बसिरन,शरीफन,जशोदा सहित महिलाओ ने प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज करवाया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page