BJP ने अशोक को बनाया उम्मीदवार, कांग्रेस प्रत्याशी की जल्द होगी घोषणा

0







बीकानेर hellobikaner.com सरदारशहर उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि में अब केवल दो ही दिन का समय बचा है। भाजपा ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। भाजपा ने सरदार शहर उपचुनाव के लिए पूर्व विधायक अशोक कुमार पींचा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

 

सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेतृत्व ने सिंगल नाम का पैनल दिल्ली भेजा है, जहां पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति में नाम पर मुहर लगेगी और उसके बाद पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।

 

भाजपा के अशोक कुमार पींचा 2008 में भाजपा के टिकट पर सरदारशहर से विधायक रहे हैं। हालांकि 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

 

हालांकि सिंगल नाम का पैनल भेजने से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बीच इसे लेकर लंबी चर्चा हुई है और चर्चा के बाद ही सिंगहल नाम का पैनल बनाकर दिल्ली भेजा गया था। चर्चा यही है कि आज रात तक कांग्रेस अपने आधिकारिक प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है।

 

कांग्रेस पार्टी के पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए यह पहले से ही तय माना जा रहा था कि सरदारशहर उपचुनाव में भी कांग्रेस पार्टी पूर्व की भांति सहानुभूति कार्ड का इस्तेमाल कर सकती है और दिवंगत विधायक के पुत्र को ही चुनाव मैदान में उतार सकती है।