hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,            बीकानेर।  11 जून 2023 को बीकानेर में स्थानीय पुष्करणा स्कूल में राष्ट्रीय स्तरीय पुष्करणा समाज ब्रेंच प्रेस प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है।

 

 

 

 

इस प्रतियोगिता में पूरे देश से पुष्करणा समाज के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में सभी लोग अपनी भागीदारी निभा रहे है।इसी कड़ी में पोस्टर का विमोचन बीकानेर मे जुगल किशोर ओझा पुजारी बाबा, ने पोस्टर का विमोचन किया वही कोलकाता महानगर के लीलुवा में महिला मंडल और समाज के गणमान्य लोगों द्वारा पोस्टर का विमोचन किया। वही बाड़मेर में पुष्करणा समाज के गणमान्य ने पोस्टर का विमोचन किया।

 

आशीष ओझा ने बताया है की यह प्रतियोगिता बीकानेर में पहली बार राष्ट्रीय पुष्करणा महासंघ के तत्वाधान में राष्ट्रीय स्तर की पुष्करणा समाज बेंच प्रेस प्रतियोगिता कराई जा रही है जिसमें विभिन्न राज्यों से और जिलों से बीकानेर पुष्करणा समाज के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

यह प्रतियोगिता11 जून 2023 को बीकानेर में पुष्करणा स्कूल में आयोजित होगी यह प्रतियोगिता में पुरुष व महिलाएं दोनों हिस्सा ले सकते हैं और सब जूनियर जूनियर सीनियर और मास्टर की अलग-अलग कैटेगरी मे प्रतियोगिता कराई जाएगी और साथ ही में राज्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page