hellobikaner.in

Share

बीकानेर, hellobikaner.in सीमा सुरक्षा बल BSF के आईजी राजस्थान डेविड लालरिनसांगा ने कल भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा किया। BSF सीमा चौकी सांचू मे आगमन पर BSF के उपमहानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, सत्येंद्र सिंह सुदन कमांडेंट 124 वाहिनी द्वारा स्वागत किया गया। उन्होंने सीमा चौकी सांचू में बॉर्डर पर तैनात अधिकारियों एवं जवानों के साथ मंत्रणा की।

 

 

लालरिनसांगा ने जवानो को सम्बोधित करते हुए कहा की आप सीमा पर तमाम विषम और कठोर परिस्थितियों में डटे रहकर अपने कर्तव्य का पालन करते है जो कि आसान काम नही है। सीमा सुरक्षा बल देश की प्रथम रक्षा पंक्ति है तथा देश पर बाहर से आने वाले हर खतरे का सर्वप्रथम सामना करता है तथा आपके द्वारा किए कार्याे से सीमा सुरक्षा बल का नाम नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

 

इससे पूर्व लालरिनसांगा के बीएसएफ मुख्यालय पहुंचने पर गार्ड द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। BSF मुख्यालय बीकानेर में डेविड ने बीएसएफ के अधिकारियों के साथ अन्तरराष्ट्रीय सीमा के वर्तमान हालात पर विचार विमर्श किया।

 

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page