hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर।  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी सोमवार को संसद सदस्यता बहाल होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं प्रदेश में अलग अलग जगहों पर आज जश्न मनाया।

 

 

 

इसी क्रम में आज बीकानेर के कोटगेट पर बीकानेर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कोटगेट पर जश्न मनाया गया। पटाखे जलाएं गए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर जिला अध्यक्ष का मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को मिठाई खिलाते हुए राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाये।

 

 

इस मौके पर शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल हुई है यह लोकतंत्र की जीत हुई है यह सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला रहा है।

 

 

गहलोत ने कहा की जिस तरह भाजपा के दबाव में कोर्ट ने सजा का फैसला दे दिया जिसे सुप्रीम कोर्ट रोक लागते हुए  बताया है की देश में लोकत्रंत, कानून और संविधान है। यह संविधान की सबसे बड़ी जीत हुई है। कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्त्ताओं को सन्देश दिया है की भारत में कोर्ट अभी जिन्दा है।

 

 

हालांकि इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संख्या कम थी। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, कांग्रेस उपाध्यक्ष ललित तेजस्वी, वरिष्ठ कांग्रेसी पट्टू जोशी, हरिशंकर नायक, महासचिव रवि पुरोहित, मनोज किराडू, राहुल जादूसंगत, सचिव रामनाथ आचार्य, सफी खान, प्रवक्ता अनिल सारडा, पार्षद विनोद कोचर, आईटी सेल संयोजक जयदीप सिंह जावा, अकरम अली मंडल अध्यक्ष देवकीनंदन व्यास विशेष, राजेश दाधीच, मैक्स नायक, इकबाल मलवान, प्रेम कुमार दैया, मोहब्बत अली, सहित कांग्रेस जन मौजूद थे।

 

 

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page