hellobikaner.com

Share

कांग्रेस के राज में राज्य में विकास कार्यों को प्राथमिकता से किया जा रहा है- सभापति पायल सैनी

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, चूरू, जगदीश सोनी, hellobikaner.com  वार्ड 40 में पांच लाख की लागत से बनी नवनिर्मित सीसी सड़क का नगर परिषद सभापति पायल सैनी ने निरीक्षण किया। सभापति पायल सैनी ने कहा कि कांग्रेस के राज में राज्य में विकास कार्यों को प्राथमिकता से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री गहलोत जब भी सत्ता में आये है, विकासशील योजनाओं से आमजन को लाभ पहुचाते है।

 

 

 

इनके राज में जनता ने हमेशा राहत महसूस की है। सभापति पायल सैनी ने कहा कि कांग्रेस नेता रफीक मण्डेलिया विकास पुरूष है। उनके मागदर्शन में हमारे द्वारा शहर में विकास कार्यों की गंगा बहाई गई। वार्ड का निरीक्षण करती हुई सभापति पायल सैनी ने कहा कि इस वार्ड में 20 साल बाद पांच लाख की लागत से बनी सीसी सड़क का निर्माण हुआ है। सड़क के साथ नालियों का भी काम करवाया गया है।

 

 

वार्डवासियों में सड़क बनने पर खुशी की लहर है। वार्डवासियों ने सड़क बनने पर आभार व्यक्त किया है। कांग्रेस के राज में हमारे द्वारा ओर भी विकास के कार्य करवाये जायेंगे। जिन वार्डों में लंबे समय तक सड़क नहीं बनी है। उन वार्डों में भी सड़कों का जाल बिछाया जायेगा। सभापति ने कहा कि हमारा ध्येय यह है कि जनता के आराम के लिए विकास कार्यों को प्राथमिकता से करवाये जायेगें।

 

 

इस अवसर पर असलम खोखर, ईकबाल खिलजी, रामजान खिलजी, जाकिर बिसायती, तयब बिसायती व नूर सिक्का आदि वार्डवासियों ने सभापति का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर निरीक्षण के दौरान वार्ड की महिलाओं ने सभापति पायल सैनी को चुनरी व शाल ओढाकर सम्मान किया। इस अवसर पर पार्षद अली मो.भाटी, गोकूल शर्मा, शाहरूख खान, तारिक नागौरी, हेमन्त सैनी, छात्रसंघ महासचिव अनीश खान व मनोनित पार्षद शिवकुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page