hellobikaner.in

Share

बीकानेर, hellobikaner.in राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर द्वारा आयोजित सवाई मानसिंह स्टेडियम में प्रदेश के खेल प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

 

कार्यक्रम में राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान के लोकप्रिय युवा खेल मंत्री अशोक चांदना व राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की चेयरमैन कृष्णा पूनिया ने पूरे देश में गौरवान्वित करने वाले राजस्थान के खिलाड़ियों का सम्मान किया जिसमें पैरा ओलंपियन श्यामसुंदर स्वामी का भी सम्मान किया गया।

 

 

तीरंदाजी प्रशिक्षक का अनिल जोशी ने बताया कि श्याम सुंदर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आउट ऑफ टर्न नौकरी देने का धन्यवाद दिया साथ ही साथ स्वामी ने खेल मंत्री अशोक चांदना व चेयरमैन कृष्णा पूनिया का आभार जताया। जिन्होंने हाल ही में पदक विजेता खिलाड़ियों को अनुदानित राशि देने का काम किया स्वामी के सम्मान पर बीकानेर के तीरंदाजी खिलाड़ियों और पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त की।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page