hellobikaner.com
बीकानेर hellobikaner.com राजस्थान का विश्व विख्यात बाबा रामदेव मेला चल रहा है। देश के अलग अलग स्थानों से लाखों लोग बाबा रामदेव के समाधि स्थल पर दर्शन करने पहुँच रहे है।
इस बीच आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी बाबा रामदेव जी की समाधि स्थल पहुचे, रामदेवरा पहुंचने पर गहलोत ने आमजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान मध्य प्रदेश से पदयात्रा लेकर पधारे कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी गहलोत की बात हुई।
रामदेवरा पहुंचकर बाबा रामदेव जी मंदिर में दर्शन किये एवं सभी की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। pic.twitter.com/uK8zMGjaAk
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 2, 2022
रामदेवरा पहुंचकर गहलोत ने बाबा रामदेव जी मंदिर में दर्शन किये एवं सभी की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। गहलोत के साथ मंत्री शाले मोहम्मद, विधायक रूपराम मेघवाल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि रहे। गहलोत ने रामदेवरा में दर्शन के पश्चात परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की।
रामदेवरा, जैसलमेर में दर्शन के बाद स्थानीय लोगों से मुलाकात की। pic.twitter.com/uTXQToFBI9
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 2, 2022
श्री रामदेवरा पहुंचने पर आमजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान मध्य प्रदेश से पदयात्रा लेकर पधारे कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी बात हुई। pic.twitter.com/KcGdNdtkbg
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 2, 2022