Share

जयपुर। राज्यपाल कल्याण सिंह से मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने मंगलवार को यहां राजभवन में मुलाकात कर मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र सौंपा। श्रीमती राजे ने अपने त्यागपत्र में उल्लेख किया है कि राजस्थान विधान सभा चुनाव 2018 में जनता से प्राप्त जनादेष का सम्मान करते हुए वह त्यागपत्र दे रही हैं। राज्यपाल कल्याण सिंह ने श्रीमती राजे का त्यागप़त्र स्वीकार कर लिया है। राज्यपाल सिंह ने श्रीमती वसुन्धरा राजे को नई सरकार के गठन होने तक कार्य करते रहने का आग्रह किया है।

https://hellobikaner.in/here-how-many-votes-did-the-bikaner-former-candidates-get-read-the-whole-news/

 

https://hellobikaner.in/here-how-many-votes-do-bikaner-west-pratashiye-get-read-the-whole-news/

About The Author

Share

You cannot copy content of this page