Devi singh bhati

Devi singh bhati

Share

हैलो बीकानेर। देवीसिंह भाटी की सामाजिक न्याय मंच अब बीकानेर निगम चुनाव में 80 वार्ड में अपने प्रत्याशी उतारेगी। भाटी की इस घोषणा से निकाय चुनाव में अब रोकच मुकाबले होने आसार नजर आने लगे है। कांग्रेस और भाजपा से टिकट नहीं मिलने वाले उम्मीदवार अब सामाजिक न्यास मंच की ओर जा सकते है।

सूत्रों से पता चला है कि सामाजिक न्यास मंच की पिछले तीन दिनों से गोपनीय बैठकें भी हो चुकी है। भाटी का दावा है कि सामाजिक न्याय मंच के प्रत्याशी कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशीयों को कड़ी टक्कर देंगे। राजनीति के जानकारों का कहना है भाटी की सक्रियता से सीधा नुकसान भारतीय जनता पार्टी को सकता है।

हम आपको बता दे कि देवीसिंह भाटी ने भाजपा से अलग होकर 2003 में सामाजिक न्याय मंच की स्थापना की थी और इस बैनर तले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी भी उतारे थे। लेकिन सीर्फ देवीसिंह भाटी ही एक मात्र प्रत्याशी के रूप में जीत पाए थे। उसके बाद देवीसिंह भाटी पुन: भाजपा में शामिल होकर 2008 का विधानसभा चुनाव लड़ा था।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page