hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, श्रीगंगानगर।  राजस्थान में आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर का आज सुबह निधन हो गया।

कुन्नर इस चुनाव में श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर से कांग्रेस प्रत्याशी थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रेन अटैक के बाद उन्हें जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया और इसके बाद हाल में उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया गया था जहां उन्होंने बुधवार तड़के अंतिम सांस ली।


उनके निधन के बाद श्रीकरणपुर सीट पर चुनाव निरस्त कर दिया गया हैं और अब विधानसभा चुनाव के बाद इस विधानसभा सीट पर चुनाव कराने की तिथि की बाद में घोषणा होगी।


कुन्नर के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरा दुख जताया हैं। गहलोत ने कुन्नर के निधन पर कहा कि उनके निधन की सूचना से उन्हें बेहद दुख पहुंचा है। कुन्नर लंबे समय तक अस्वस्थ होते हुए भी अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए हमेशा प्रयासरत रहते थे। कुन्नर साहब का निधन कांग्रेस पार्टी एवं राजस्थान की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की कामना की।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page