Share

बाराबंकी hellobikaner.com प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी ने कहा कि गुजरात राज्य में कांग्रेस अब शून्य हो चुकी है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी पूरी ताकत पर आ गई है। राज्य में दो ही पार्टी कांग्रेस और भाजपा चली है वहां कभी कोई तीसरी पार्टी नहीं चली हैं।

 

 

मोदी रविवार को निजी कार्य से बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में सराय चंदेल गांव पहुंचे जहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वह अपने मित्र और भाजपा नेता सुमित सिंह के बुलावे पर उनके आवास पर गए थे।

 

इस दौरान प्रधानमंत्री के भाई ने कहा कि उन्होंने श्री सिंह से बहुत पहले घर आने का वादा किया था जिसे पूरा करने के उद्देश्य से उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनसे परिवारिका संबंध है और इसके पीछे कोई दूसरा उद्देश्य नहीं है।

 

 

मोदी ने कहा कि देश की जनता उनकी पसंद का प्रधानमंत्री मिला है। इसे लेकर जनता बार-बार कहती है और वर्ष 2024 में भी भाजपा की सरकार बनेगी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page