Arjun Ram Meghwal

Arjun Ram Meghwal Minister of State Heavy Industries, Public Enterprises and Parliamentary Affairs, Govt of India, New Delhi

Share

बीकानेर hellobikaner.com आज केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि वर्तमान में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने स्वार्थों को पूरा करने के लिये कोई भी चूक नहीं छोडना चाहते हैं जो लोकतांत्रिक मूल्यों के लिहाज से ठीक नहीं है।

इस महामारी के दौर में सम्पूर्ण देश एकजूट होकर कोरोना महामारी को हराने में लगा है वहां पर गहलोत सरकार सभी नियमों की धज्जियां उडाते हुये हर दिन एक नया अध्याय जोड़कर अपनी विफलताओं को छुपाना चाहती है उस सरकार से आम जनता न्याय की अपेक्षा कैसे कर सकती है। केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कांग्रेस पार्टी द्वारा केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पर लगे आरोपों को निराधार एवं काल्पनिक बताया है।

मेघवाल ने बताया कि जिस ऑडियो का दावा कांग्रेस पार्टी कर रही है वह बिल्कुल फैक है उस ऑडियो को अगर आप गौर से सुनेगे तो जो व्यक्ति भाषा बोल रहा है वह गजेन्द्र सिंह जी की नहीं है क्योंकि गजेन्द्र सिंह शेखावत आम बोलचाल की भाषा में भी मारवाड़ की भाषा का उपयोग करते हैं, पूरे ऑडियो में जिन गजेन्द्र सिंह जी का जिक्र किया जा रहा है उसमें ना कोई पद का जिक्र है और ना ही कोई जगह का जिक्र किया गया है फिर किस आधार पर कांग्रेस पार्टी गजेन्द्र सिंह जी शेखावत पर आरोप लगा रही है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद अपने घर की लड़ाई को संभाल नहीं पा रहे हैं और उसका दोषारोपण भाजपा नेताओं पर लगा रहे हैं।  जिस पार्टी की पूरी राजनीति ही दुसरों को भ्रष्ट और खुद को ईमानदार बताने पर टकी हो उन पार्टी के नेताओं से आम जनता को न्याय की उम्मीद नहीं करनी चाहिये।  मेघवाल ने कहा कि इस पटकथा के लेखक और निर्देशक खुद अशोक गहलोत है जो कि अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिये कई अनैतिक तरीके अपनाकर जिस तरह से राजनीति का स्तर गिरा रहे हैं मै समझता हूँ कि यह एक चिन्ता का विषय है क्योंकि गजेन्द्र सिंह जैसे ईमानदार राजनीतिज्ञों पर इस तरह बिना आधार के आरोप लगाना एक अच्छी राजनीति के संकेत नहीं है।

अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि गजेन्द्र सिंह शेखावत पर आरोप लगाने का मुख्य आधार लोकसभा चुनाव के दौरान जोधपुर में मिली कांग्रेस की करारी हार है।  राजस्थान के सी.एम. अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जोधपुर की सभी आठों विधानसभाओं पर पीछे छोडते हुये एक बड़ी जीत दर्ज की थी जिसकी करारी हार से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज भी बेचैन है क्योंकि जोधपुर उनका घरेलू मैदान माना जाता है जबकि मुख्यमत्री अशोक गहलोत ने अपना अधिकांश समय चुनावी क्षेत्र में बिताया और अपने बेटे के लिये घर-घर जाकर प्रचार किया। मैं समझता हूँ इस तरह की स्वार्थ से भरी राजनीति लोकतंत्र का हिस्सा कभी नहीं हो सकती।

केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि हर किसी को मतदान का अधिकार है अगर जोधपुर की जनता ने वंशवाद को खत्म कर अगर एक ईमानदार सांसद को चुना है तो आज कांग्रेस पार्टी जिस तरह के आरोप उन पर लगा रही है वो अपने आप में बहुत ही निन्दनीय है, हम लोकतंत्र में तब ही महबूत बनेंगे जब सरकार किसी भी राजनैतिक दल की बने उन्हें चाहिये की धर्म, जाति और क्षेत्रवाद से उपर उठकर देश का विकास करें, लोगों की मूलभूत समस्याओं को पूरा करने साथ ही देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को मजबूत करें।

वर्तमान समय में मोदी सरकार इन्हीं आधारों पर आम जनता के लिये कार्य कर रही है।  केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि क्या भाजपा पर आरोप लगाना ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एकमात्र काम रह गया है कभी आप केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हैं, कभी आप गजेन्द्र सिंह शेखावत पर आरोप लगाते हैं और शायद कल कोई नया नाम भी आये तो हैरत की बात नहीं होगी।  मेघवाल ने कांग्रेस के सभी आरोपो को खारिज करते हुये साफ-साफ शब्दों में कहा कि भाजपा द्वारा गहलोत सरकार को अस्थिर करने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है बल्कि प्रदेश की गहलोत सरकार अपने ही अन्र्तकलह से ग्रसित है उनकी पार्टी के अन्दर ही उनका विदªोह है भारतीय जनता पार्टी का इसका कोई लेनादेना नहीं है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page