hellobikaner.com

Share

बीकानेर hellobikaner.com राजस्थान में इस बार मानसून जमकर बरस रहा है। अभी मानसून को आये अभी दो सप्ताह ही पूरे नहीं हुए कि अब तक सामान्य से 22 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी हैं वहीं प्रदेश के आठ जिले ऐसे है जहां अब तक असामान्य वर्षा हुई हैं।

 

बीकानेर के खाजूवाला के 4 बीडी गांव में बारिश की वजह से एक मकान गिर गया है। जानकारी के अनुसार मकान गिरने से 2 से अधिक गोवंश की भी मौत हुई है। यह घर मुख्तियार सिंह का बताया जा रहा है। मकान गिरने से काफी नुकसान हुआ है।

 

इस क्षेत्र में बारिश की वजह से कई स्थानों पर पानी भरा हुआ है। तेज बारिश के किसानों के खेत जलमग्न हो गए है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page