hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। भारत सरकार के शिक्षा विभाग एवं केन्द्रीय विद्यालय संगठन (क्षे.का.), जयपुर से प्राप्त निर्देशानुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तीसरी वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में NEP-2020 की उपलब्ध्यिों Best Practices आदि के व्यापक प्रसार हेतु कल दिनांक 28.07.2023 को प्रातः 11:45 बजे केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-3, नाल), बीकानेर में जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता स्थानीय प्राचार्य नरसी लाल बिंजारनिया द्वारा की गई।

 

 

 

 

इस पत्रकार सम्मेलन में उम्मेदसिंह (प्राचार्य के.वी.क्रमांक-2, बीकानेर), एम.एल वर्मा (प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, गजनेर), अनिल कुमार (उप-प्राचार्य के.वी.क्रमांक-1 बीकानेर) एवं वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित हुए। स्थानीय प्राचार्य नरसी लाल बिंजारनिया ने उपस्थित सभी गणमान्य जनों का स्वागत किया तथा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को अमल में लाने एवं केन्द्रीय विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई।

 

 

 

(1) नई राष्ट्रीय षिक्षा नीति-2020 से पूर्व भारत में 1968 एवं 1986 में शिक्षा नीतियाँ बनाई गई।
(2) बदलती जीवन शैली के आधार पर षिक्षा नीति में भी बदलाव करते हुए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू किया गया।
(3) इस नीति का उद्देष्य एक ऐसी शिक्षा प्रणाली को तैयार करना हैं जो भारत के सभी बच्चों को लाभान्वित कर सकें।
(4) कक्षा 3 से कक्षा 6 के बच्चों में आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता का ज्ञान प्रदान करने हेतु निपुण भारत कार्यान्वयन प्रक्रिया पर जोर दिया जा रहा हैं। इससे बच्चों की
बुनियादी षिक्षा मजबूत होगी।
(5) यह शिक्षा नीति 21 वीं सदी के आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता कदम हैं।
(6) के.वी.सं. विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में प्रवेष के लिए नई आयु
सीमा निर्धारित की हैं।
(7) 450 केन्द्रीय विद्यालयों में बालवाटिका का आरम्भ किया जा रहा हैं। वर्तमान में केन्द्रीय
विद्यालय क्रमांक-2, बीकानेर में बालवाटिका आरम्भ।
(8) राष्ट्रीय पाठ्यचर्चा रूपरेखा प्रारम्भिक चरण के विकास हेतु लागू की जा रही हैं।
(9) निपुण भारत कार्यक्रम के तहत कौषल विषयों को लागू कर बच्चों में नए-नए कौषलों का
विकास किया जा रहा हैं।
(10) विद्याजंली पोर्टल पर बच्चों के समस्त विकास चरणों को अपलोड किया जा रहा हैं।
(11) केन्द्रीय विद्यालयों में नई राष्ट्रीय षिक्षा नीति-2020 के अन्तर्गत सीखने का बेहतर
माहौल तैयार किया जा रहा हैं।
(12) नई राष्ट्रीय षिक्षा नीति-2020 को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए केन्द्रीय विद्यालय
संगठन समय-समय पर षिक्षकों को प्रषिक्षण देने का प्रबंध भी कर रहा हैं।
(13) पीएम ई-विद्या के तहत ज्ञान साझा करने के लिए डिजिटल बुनियादी ढ़ांचा तैयार
करने हेतु दीक्षा पोर्टल पर सामग्री उपलब्ध करवाई गई हैं।

प्राचार्य नरसी लाल बिंजारनिया ने बताया कि विद्यालय की कक्षा 12 वीं विज्ञान की छात्रा अमृता सुथार द्वारा सकुरा साइंस एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत शैक्षिक भ्रमण हेतु दिनांक 09 जुलाई, 2023 से 15 जुलाई,2023 तक जापान की यात्रा की गई। शैक्षिक भ्रमण के दौरान जापान के विभिन्न विद्यालयों एवं विष्वविद्यालयों का भ्रमण कर वहां की शिक्षा व्यवस्था एवं तकनीक के बारे में मिडिया को अवगत करवाया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page