hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                  बीकानेर।   बीकानेर में सेंट्रल जेल काम करने वाली महिला गार्ड ने आज प्रात: करीब ५.३० ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर लिया। महिला के पास एक आत्महत्या नोट मिला है। इसमें मौत का कारण भी लिखा है।

 

 

 

 

 

 

फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या नोट जब्त कर लिया है। सीओ सिटि पवन भदौरियो ने बताया कि आत्महत्या नोट में पारिवारिक कारण बताया गया है। पुलिस ने आज सुबह महिला जेल गार्ड का यूनिफॉर्म में ही रेल पटरियों के पास शव पड़ा मिला । मौके पर ही मौत होने के बाद आसपास के लोगो ने पुलिस को सूचना की। बीछवाल और मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया गया है।

 

 

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार, प्रेम कंवर(२८) की शुक्रवार रात जेल में नाइट ड्यूटी की थी। वो सुबह करीब सवा पंाच बजे निकली थी। ड्यूटी ऑफ करने के बाद अल्टो कार में घर जा रही थी। अचानक रेल पटरियों के पास अपनी गाड़ी खड़ी कर दी। माना जा रहा है कि उसने अपनी जान ट्रेन की टक्कर से दे दी। नाइट ड्यूटी के कारण वो वर्दी में थी। इसी कारण वो वर्दी में थी।

 

 

 

 

 

इसी कारण जेल प्रशासन को सूचना दी गई। आत्महत्या नोट मिला है जिसमें पारिवारिक कलेश की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार मूल रूप से चुरू के सरदारशहर की रहने वाली प्रेम कंवर का विवाह डेढ़ साल पहले ही हुआ था। वो अपने परिवार के साथ यहां रामपूरा बस्ती में रहती थी। प्रेम कंवर के कोई संतान नहीं थी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page