Share

भीलवाड़ा hellobikaner.in के शाहपुरा में आज सुबह 5 बजे एक ऑयल फैक्ट्री में आग लग गई। धमाके के आवाज और लपटों को देखकर आस-पास के लोग घबरा गए। 50 हजार लीटर फूड ऑयल होने के कारण करीब 5 किलाेमीटर दूर तक आग की लपटें नजर आईं। पुलिस ने आसपास के मकानों को खाली करवाया है। फिलहाल आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। फैक्ट्री में दो चौकीदार रहते हैं, उनका अभी पता नहीं चल सका है।

शाहपुरा थाना प्रभारी घनश्याम सिंह देवड़ा बताया कि जहाजपुर रोड पर मुकेश लड्‌ढा की तेल फैक्ट्री है। इसमें खाने के तेल के पैकिंग का काम किया जाता है। करीब 50 हजार लीटर तेल इस फैक्ट्री में पड़ा था। रात को दो चौकीदार रहते हैं। मगर अब तक उनका पता नहीं चला हैं। आग के बाद बाहर निकले या नहीं कुछ पता नहीं चल रहा हैं। फैक्ट्री के आस-पास रिहायशी इलाका है। सुरक्षा कारणों से आस-पास के घर खाली करवाएं गए हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। मजदूरों की भी तलाश की जा रही है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page