hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                 बीकानेर।  बीकानेर की रानी बाजार क्षेत्र एक स्थित होटल में अचानक आग लग गई, जिससे एकबारगी आसपास में हड़कंप मच गया।

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार रानी बाजार स्थित लक्ष्मी रेजिडेंसी होटल टॉप फ्लोर में यह आग लगी। होटल के टॉप फ्लोर पर बड़ी संख्या में कूलर व एसी के आउटर रखे हुए है, जिनमें यह आग लगी है, ऐसे में सभावना जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट हो जाने से आग लगी है।

 

 

 

गनीमत रही कि आग विकराल रूप ले इससे पहले होटल कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। उठते धुएं को देख लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जब तक फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची तब तक कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया था।

 

 

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page