Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क,www.hellobikaner.com, बीकानेर। राजस्थान पुलिस द्वरा अवैध हथियारों की लगातार हो रही धरपकड़ के बावजूद भी फायरिंग घटनाएँ सामने आ रही है। एक ऐसा ही मामला बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र का सामने आया है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार पूर्व पार्षद दीपक के बेटे पर जानलेवा हमला हुआ है। यह मामला नयाशहर थाना क्षेत्र रामपुरा बस्ती का बताया जा रहा है। नयाशहर थाने में पूर्व पार्षद दीपक ने मामला दर्ज करवाया है।

 

 

पूर्व पार्षद दीपक का आरोप है की उसका बेटा मोहित अपने काम से लौट रहा था की अचानक से एक बोलेरो में आये सोहन सिंह और 4-5 अन्य ने हमला कर दिया और फायरिंग भी की, जिससे मोहित बाल बाल बच गया। फायरिंग करने के बाद वो सभी वह फरार हो गए।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page