hellobikaner.com

Share

बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, बीकानेर, hellobikaner.com  बीकानेर में फायरिंग की घटनाएं दिन ब दिन बढती जा रही है। प्यार और सौहार्द का प्रतिक होली के दिन भी फायरिंग की घटना सामने आई है।

 

 

इस संबंध में शहर के सदर थाना में मामला दर्ज करवाया गया है। दर्ज मामले के अनुसार कुचीलपुरा इलाके में हुई फायरिंग में एक युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर तीन नामजद जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

 

 

सदर थाना क्षेत्र के कुचीलपुरा में रहने वाले सवाई सिंह ने इस आशय का मामला सदर थाने में दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि मोहम्मद ताहिर, नियाज तैली, अख्तर उर्फ बाबूड़ी ने उस पर हमला किया है। इस दौरान जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई।

 

गोली सवाई सिंह के पास से होते हुए गुजर गई। जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर सवाई सिंह वहां से निकला। आरोपियों ने मेरी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या का प्रयास करने की धारा 307 जोड़ते हुए मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही अन्य भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page